Thursday, December 26, 2019

3 easy ways to cleanse your Stomach & Intestine

*इन 3 तरीकों से दूर करें पेट और आंत में जमा गंदगी, शरीर हमेशा रहेगा स्वस्थ*

*8 से 10 गिलास पीएं पानी*
आंत हमारे शरीर के सबसे जरूरी हिस्सों में से एक है, जो हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है और हमें बहुत सी बीमारियों से बचाती है। आंतों को साफ करने के लिए हर रोज कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीएं। नियमित रूप से ऐसा करने से आंतों में जमा गंदगी दूर होती है। इसके अलावा सोने से पहले आप 6 ग्राम इसबगोल को 200 मिली दूध में  साथ पीएं, इससे भी आंतों की गंदगी दूर होगी और अंग की क्रियाशीलता बढ़ेगी।

*गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीएं*
अगर आप रोजाना गैस या कब्ज की शिकायत से परेशान रहते हैं तो सुबह उठने के बाद गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीएंष। ऐसा करने से शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं और मेटाबॉलिज्म बढ़ने लगता है। गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना आंतों की गंदगी दूर करने का सबसे असरदार तरीका है।

*सेब के रस में नींबू डालकर पीएं*
अगर आप अपना पेट और आंत हमेशा साफ रखना चाहते हैं या फिर आंतों की गंदगी को दूर करना चाहते हैं तो रोज सुबह एक गिलास सेब के रस के साथ दो चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीएं। नियमित रूप से ऐसा करने से न केवल आपके शरीर के सारे विषैले पदार्थ बाहर निकल जाएंगे बल्कि आपका शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त भी रहेगा।

No comments: